SSC CHSL 2022 टियर 1 परिणाम : SSC कर्मचारी चयन आयोग ने CHSL कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2022 के परिणाम के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस आज यानी 02 जून 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है, वे एसएससी सीएचएसएल 2022 के अतिरिक्त परिणाम विवरण यहां देख सकते हैं।
SSC कर्मचारी चयन आयोग ने इस CHSL 2022 परीक्षा के लिए 09 मार्च से 21 मार्च 2023 तक टियर I परीक्षा आयोजित की थी। इस SSC CHSL 2022 का परिणाम 19 मई 2023 को जारी किया गया था और घोषित परिणाम के अनुसार पूरी तरह से 40224 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। टियर II डाटा एंट्री स्किल टेस्ट और टियर II परीक्षा 26 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।
एसएससी द्वारा नया महत्वपूर्ण नोटिस यह सूचित करने के लिए जारी किया गया है कि अतिरिक्त 520 उम्मीदवारों को इस एसएससी सीएचएसएल 2022 के लिए डीईओ डाटा एंट्री ओपरेटर के पद के लिए आयोजित टीयर I परीक्षा से चुना गया है। परिणाम पीडीएफ जारी कर दिया गया है और एसएससी द्वारा एसएससी सीएचएसएल 2022 के लिए प्रकाशित नोटिस में कट ऑफ का भी उल्लेख किया गया है।
Download SSC CHSL 2022 Important Notice
Download SSC CHSL 2022 Tier I additional Result
**Follow Our Instagram For Latest News**